Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/गैरसैंण/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण विधानसभा परिसर तक स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत विधानसभा परिसर में संबंधित विभागों के साथ बैठक आयोजित कर बजट सत्र की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को स्पष्ट रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के सख्त निर्देश
जिलाधिकारी ने बैरिकेडिंग वाहन पार्किंग शौचालय एवं सफाई व्यवस्था मेडिकल सुविधा पेयजल आपूर्ति स्ट्रीट लाइट हेलीपैड एटीएम विद्युत व्यवस्था भोजन एवं आवासीय प्रबंधन सीसीटीवी कैमरे तथा पुलिस आवासीय भवनों की व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए।संवेदनशील क्षेत्रों में नेटवर्क एवं वायरलेस कनेक्टिविटी मजबूत करने शैडो एरिया चिह्नित कर अतिरिक्त संचार साधनों की व्यवस्था करने तथा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। फेरी लगाने वाले मजदूरों और होमस्टे में ठहरने वाले व्यक्तियों का गहन सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए ताकि सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो। संभावित प्रदर्शनों को देखते हुए विशेष एहतियात बरतने पर भी जोर दिया गया।
सड़क मार्ग और जल निकासी पर विशेष ध्यान
जिलाधिकारी ने कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण तक सड़क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता ओमकार को तीन दिन के भीतर खम्मप्यांणा और जखेड गदेरे में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा सड़क को गड्ढा मुक्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं वे उनका भली-भांति निर्वहन सुनिश्चित करें। अतिरिक्त मैनपावर या संसाधनों की आवश्यकता होने पर अपर जिलाधिकारी एवं विधानसभा सत्र के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिषेक गुप्ता उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़ पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी असीम देब सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp