Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य सरकार द्वारा संचालित जन–जन की सरकार जन–जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर की न्याय पंचायत स्यौली क्षेत्र के गुराड़ तल्ला में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर की अध्यक्षता अपर सहकारिता निबंधक राहुल प्रताप ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर प्रशासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन रहे हैं जिनके माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराना है। शिविर में सहकारिता स्वास्थ्य समाज कल्याण पंचायतीराज कृषि उद्यान खाद्य पूर्ति तथा राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को आवेदन प्रक्रिया पात्रता मानकों एवं लाभ की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कुल 73 ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया गया। वहीं शिविर में ग्रामीणों की ओर से 14 शिकायतें दर्ज कराई गईं जिनमें से अधिकांश का संबंधित विभागों द्वारा तत्काल समाधान कर दिया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत बनेश कुमार पशु चिकित्साधिकारी डॉ.प्रेम प्रकाश सहायक उद्यान अधिकारी ताजबर सिंह सहित जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp