प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार संचालित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत जनपद रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्र बक्शीर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक भरत चौधरी उपस्थित रहे। तहसील बसुकेदार के पूर्वी बांगर क्षेत्र स्थित देवलाणी मैदान बक्शीर में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करना रहा।जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय भुनालगांव के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई। पूर्वी बांगर निर्माण समिति के अध्यक्ष शिव लाल आर्य ने क्षेत्र की ओर से विधायक एवं जिलाधिकारी को बधाई पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरित
पिछले वर्ष अगस्त माह में आई आपदा के दौरान जिन लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता धनराशि के चेक विधायक एवं जिलाधिकारी के माध्यम से वितरित किए गए। शिविर में जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
विभागीय स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी
शिविर में उद्यान कृषि पशुपालन डेयरी मत्स्य उद्योग समाज कल्याण पंचायतीराज ग्रामीण विकास स्वास्थ्य विभाग (आयुष्मान आरोग्य शिविर) राजस्व महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास पूर्ति विभाग सहित अनेक विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। वृद्धावस्था विधवा एवं दिव्यांग पेंशन आयुष्मान भारत योजना राशन कार्ड आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र तथा स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित लाभ पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही प्रदान किए गए।
92 शिकायतों में से 40 का तत्काल निस्तारण
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने कुल 92 समस्याएं प्रस्तुत कीं जिनमें से 40 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने बक्शीर भंडार स्थित मंदिर के नीचे क्षतिग्रस्त पुश्ते की मरम्मत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुनालगांव की भवन मरम्मत किचन निर्माण तथा रिक्त शिक्षकों के पद भरने की मांग रखी। आपदा के बाद बंद पड़ी देहरादून–छेनागाड़ बस सेवा को पुनः शुरू करने छेनागाड़–बधाणीताल मोटर मार्ग निर्माण जौला से उछोला तक मोटर मार्ग निर्माण तथा सस्ता गल्ला दुकान की दूरी कम करने के लिए नया वितरण केंद्र खोलने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही जियो टेलीकॉम के अधिकारी से वार्ता कर नेटवर्क सुधार के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूली क्षेत्र के बुग्यालों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का सुझाव भी सामने आया।
जिलाधिकारी का संबोधन
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करना है ताकि ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने आश्वस्त किया कि आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं और स्वीकृति मिलते ही कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
विधायक का आश्वासन
विधायक भरत चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं।उन्होंने छेनागाड़–बधाणीताल मोटर मार्ग निर्माण कार्य को गतिमान बताते हुए देवलाणी मैदान को सीएम घोषणा में शामिल कर मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने तथा मोबाइल कनेक्टिविटी सुधारने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी ज्येष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल ग्राम प्रधान गीता देवी मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया तहसीलदार प्रणव पांडे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रामप्रकाश मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love
प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार संचालित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत जनपद रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्र बक्शीर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक भरत चौधरी उपस्थित रहे। तहसील बसुकेदार के पूर्वी बांगर क्षेत्र स्थित देवलाणी मैदान बक्शीर में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करना रहा।जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय भुनालगांव के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई। पूर्वी बांगर निर्माण समिति के अध्यक्ष शिव लाल आर्य ने क्षेत्र की ओर से विधायक एवं जिलाधिकारी को बधाई पत्र भेंट कर सम्मानित किया। आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरित
पिछले वर्ष अगस्त माह में आई आपदा के दौरान जिन लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता धनराशि के चेक विधायक एवं जिलाधिकारी के माध्यम से वितरित किए गए। शिविर में जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को नशामुक्ति एवं स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी
शिविर में उद्यान कृषि पशुपालन डेयरी मत्स्य उद्योग समाज कल्याण पंचायतीराज ग्रामीण विकास स्वास्थ्य विभाग (आयुष्मान आरोग्य शिविर) राजस्व महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास पूर्ति विभाग सहित अनेक विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। वृद्धावस्था विधवा एवं दिव्यांग पेंशन आयुष्मान भारत योजना राशन कार्ड आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र तथा स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित लाभ पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही प्रदान किए गए। 92 शिकायतों में से 40 का तत्काल निस्तारण
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने कुल 92 समस्याएं प्रस्तुत कीं जिनमें से 40 का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने बक्शीर भंडार स्थित मंदिर के नीचे क्षतिग्रस्त पुश्ते की मरम्मत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुनालगांव की भवन मरम्मत किचन निर्माण तथा रिक्त शिक्षकों के पद भरने की मांग रखी। आपदा के बाद बंद पड़ी देहरादून–छेनागाड़ बस सेवा को पुनः शुरू करने छेनागाड़–बधाणीताल मोटर मार्ग निर्माण जौला से उछोला तक मोटर मार्ग निर्माण तथा सस्ता गल्ला दुकान की दूरी कम करने के लिए नया वितरण केंद्र खोलने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही जियो टेलीकॉम के अधिकारी से वार्ता कर नेटवर्क सुधार के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूली क्षेत्र के बुग्यालों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का सुझाव भी सामने आया। जिलाधिकारी का संबोधन
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करना है ताकि ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने आश्वस्त किया कि आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं और स्वीकृति मिलते ही कार्यों में तेजी लाई जाएगी। विधायक का आश्वासन
विधायक भरत चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं।उन्होंने छेनागाड़–बधाणीताल मोटर मार्ग निर्माण कार्य को गतिमान बताते हुए देवलाणी मैदान को सीएम घोषणा में शामिल कर मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने तथा मोबाइल कनेक्टिविटी सुधारने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी ज्येष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल ग्राम प्रधान गीता देवी मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया तहसीलदार प्रणव पांडे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रामप्रकाश मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।