प्रदीप कुमार
भगवानपुर/हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली भगवानपुर जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 24 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम रायपुर ईदगाह के सामने दबिश दी। मौके से विवेक कुमार पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम रसीदगढ़ थाना थाना भवन जनपद शामली को 48 अध्धे देशी शराब मार्का माल्टा के साथ हिरासत में लिया गया। आरोपी वर्तमान में रायपुर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को सीज कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नाम पता आरोपित विवेक कुमार पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम रसीदगढ़ थाना थाना भवन जनपद शामली पुलिस टीम का.संजीव यादव का.परम सिंह।
