भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने स्मैक तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 24 फरवरी 2026 को पुलिस टीम द्वारा सिकरोड़ा रोड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति गुलफाम पुत्र ईनाम निवासी ग्राम मक्खनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को रोका गया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। नाम पता आरोपित गुलफाम पुत्र ईनाम निवासी ग्राम मक्खनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार पुलिस टीम उ.नि.मुकेश नोटियाल का.राहुल कुमार का.रविन्द्र राणा
