Spread the love

प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना पथरी हरिद्वार पुलिस द्वारा 26 जनवरी 2026 से संचालित जागरूकता अभियान पुलिस आपके द्वार के तहत थाना पथरी पुलिस टीम ने आयुर्वेदिक यूनानी कॉलेज पदार्थ पथरी में महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों गौरा शक्ति एप उत्तराखंड पुलिस एप आपातकालीन हेल्पलाइन 112 महिला हेल्पलाइन 1090 और 1091 साइबर अपराध से बचाव तथा हेल्पलाइन 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छेड़छाड़ घरेलू हिंसा और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई। पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को बिना संकोच किसी भी समस्या में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। आत्मरक्षा के सामान्य उपायों और सतर्कता से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।पुलिस टीम थाना पथरी पुलिस टीम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp