Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में जिला चिकित्सालय बौराडी की आयुष विंग टीम को 25 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान 21 जून 2025 को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में उत्कृष्ट योगदान और सफल आयोजन में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्मानित कार्मिकों की सराहना करते हुए कहा कि योग न केवल स्वास्थ्य संरक्षण का माध्यम है बल्कि समग्र जीवनशैली को संतुलित रखने का प्रभावी साधन भी है।उन्होंने भविष्य में इसी प्रकार समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर कुल 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिनमें वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.सत्यबीर रावत डॉ.सिद्धि मिश्रा चिकित्साधिकारी डॉ.कर्ण पाल सिंह डॉ.विनोद रावत डॉ.पंकज रतूड़ी मुख्य फार्मेसी अधिकारी बी.पी.बडोनी मनोज धिरवाण पंचकर्म सहायक रजनी सेमवाल योग सहायक वैशाली जुयाल और सेवक रघुवीर सिंह गुसाईं एवं सरिता खरोला शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp