Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने 25 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपद का पहला सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याओं और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सामने लाया गया। सम्मेलन के दौरान केवल दो समस्याएँ सामने आने पर एसएसपी ने नाराजगी जताई और सभी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे समय से पूर्व थाना कर्मचारियों की गोष्ठी आयोजित कर उनकी वास्तविक समस्याएँ पहचानें। इसके अलावा कर्मचारियों की गंभीर समस्याओं को सैनिक सम्मेलन में शामिल कर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। सम्मेलन के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 35 कर्मियों को मैन ऑफ द मंथ और वुमन ऑफ द मंथ के सम्मान से नवाजा गया। इसमें 29 पुरुष पुलिस कर्मी 1 पुरुष होमगार्ड 4 महिला पुलिस कर्मी और 1 महिला पीआरडी शामिल थे। सभी को प्रशस्ति पत्र और संयुक्त फोटोग्राफ के माध्यम से सम्मानित किया गया। जनवरी 2026 में चयनित पुलिस मैन/वुमन ऑफ द मंथ में शामिल थे कोतवाली नगर उ.नि.ऋषिकांत पटवाल हे.का. सतीश नौटियाल थाना कनखल म.कां.आराधना थाना श्यामपुर म.उ.नि.रचना रानी कोतवाली ज्वालापुर का.विक्रम तोमर थाना बहादराबाद उ.नि.करम सिंह चौहान का.मुकेश नेगी कोतवाली रानीपुर का.जसपाल सिंह थाना सिड़कुल हे.का.जितेन्द्र मलिक का.गजेन्द्र प्रसाद कोतवाली रुड़की का.गोविन्द तोमर कोतवाली गंगनहर हे.का.रघुवीर सिंह थाना कलियर हे.का.कुम्पाल सिंह थाना पथरी का.अजीत तोमर कोतवाली लक्सर का.महेन्द्र सिंह थाना खानपुर अ.उ.नि. विजेन्द्र सिंह थाना भगवानपुर पीआरडी रीना कोतवाली मंगलौर म.का.अंजू थाना झबरेड़ा हे.का. ना. पु.बिरेंद्र शर्मा थाना बुग्गावाला हे.का.गोपाल कुमार सीआईयू रुड़की का. अजय काला‌ कार्यालय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हो.गा. रामपाल कार्यालय पुलिस अधीक्षक नगर हे.का.किशन डबराल कार्यालय क्षेत्राधिकारी लाईन हे.का.अनिल रावत एएनटीएफ हे.का.सुनील पुलिस दूरसंचार हे.का.आशीष सिंह फायर स्टेशन मायापुर महिला फायरमैन दीपाली वर्मा फायर स्टेशन सिड़कुल फायरमैन महेश पुरोहित फायरमैन सुनील चौहान पुलिस लाइन हरिद्वार का.जसपाल आईआरबी द्वितीय का.जितेन्द्र प्रसाद राय अभियोजन कार्यालय का.अमित सीपीयू हरिद्वार उ.नि.पवन नौटियाल यातायात लाईन हरिद्वार का.टीपी कल्पेन्द्र कुमार स्थानीय अभिसूचना इकाई उ.नि. अभि.कबूल चन्द इस सम्मेलन ने कर्मचारियों की मेहनत और उनके योगदान को पहचानने के साथ-साथ समस्याओं के समय पर समाधान को सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp