प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली गोपेश्वर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। 24 फरवरी को वादी ने कोतवाली गोपेश्वर में शिकायत दर्ज कराई कि 23 फरवरी की रात गौरव सेंजवाल निवासी कुण्ड कॉलोनी गोपेश्वर उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया।आरोप है कि उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में बीएनएस तथा पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू की गई।पुलिस की तत्परता से 24 फरवरी 2026 को आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर सहित गठित पुलिस टीम।
Spread the love