प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद हरिद्वार में आज निजी सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित संस्थाओं द्वारा मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विस्तृत एवं प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 के अंतर्गत जनपद में उद्यमिता विकास महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन को नई गति प्रदान करना रहा। बैठक में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं बीइंग भागीरथ हरिद्वार जीवन अर्थ मंगलौर हरिद्वार नारायणी फूड एग्रो ज्वालापुर हरिद्वार एसबीडब्ल्यू एग्रो बायोपोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड देहरादून शरूमवेल ऑर्गेनिक्स लक्सर हरिद्वार हनुमंत कृपा लाइवलीहुड प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार धन्वंतरी आटा एवं तेल निष्कर्षण इकाई भगवानपुर हरिद्वार राणा एंटरप्राइजेज भगवानपुर आईएमएस फ्लोटिंग फिश फीड हरिद्वार डिवाइन एग्रो हरिद्वार तथा तेजस एपियरी हरिद्वार ने अपने प्रस्तावों का क्रमबद्ध और तकनीकी प्रस्तुतीकरण किया।इन संस्थाओं द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखंडों में स्वरोजगार एवं समूह आधारित उद्यमों की स्थापना हेतु विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।प्रस्तुतीकरण के दौरान तकनीकी दक्षता वित्तीय व्यवहार्यता और क्रियान्वयन क्षमता के विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक एवं सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल एडीएफ गरिमा मिश्रा जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना तथा समस्त सहायक प्रबंधकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रस्तावों का मूल्यांकन किया और आवश्यक सुझाव दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से जनपद हरिद्वार में स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं को सशक्त मंच प्राप्त होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि चयन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के मानकों के आधार पर सुनिश्चित की जाए ताकि जनपद की आर्थिक प्रगति को स्थायी दिशा मिल सके। यह पहल जनपद हरिद्वार में सार्वजनिक-निजी सहभागिता के माध्यम से समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम सिद्ध होगी।
Spread the love