Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जोमेटो फूड डिलीवर कम्पनी के डिलीवरी बॉय द्वारा जोमेटो कम्पनी द्वारा निर्धारित समय पर डिलीवरी न देने पर डिलीवरी बॉय के प्वाइंट तथा वेतन की कटौती न किये जाने तथा वेतन बढ़ाये जाने सम्बन्धी आदि मांगों को लेकर जोमेटो फूड डिलीवरी बॉय/कार्मिकों द्वारा रानीपुर मोड़ हरिद्वार पर 3 दिन से अनशन किया जा रहा है जिसके सम्बन्ध में आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार कुश्म चौहान द्वारा जोमेटो कम्पनी के पदाधिकारियों एवं अनशनकारियों को कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार में बुलाकर उनसे वार्ता की गयी तथा नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा जोमेटो कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा सौंपे गये मांगपत्र पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु जोमेटो कम्पनी के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की गई तथा अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp