प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर.चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित जनगणना के संबंध में तीसरे दिन भी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। सहायक भूलेख अधिकारी उत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी जनगणना-2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना वर्ष 2026 में तथा द्वितीय चरण जनसंख्या गणना वर्ष 2027 में संपन्न किया जाना प्रस्तावित है। कार्यशाला में जनगणना कार्य निदेशालय गृह मंत्रालय भारत सरकार उत्तराखण्ड देहरादून के प्रतिनिधि नीरज कुमार सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II एवं अमीर आलम सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II द्वारा जनपद के समस्त जनगणना संबंधित अधिकारियों चार्ज जनगणना अधिकारियों अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को लैपटॉप के माध्यम से जनगणना पोर्टल पर कार्य करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया तथा पोर्टल संचालन से संबंधित आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई। जनपद स्तरीय इस कार्यशाला में नगर आयुक्त कोटद्वार पी.एल.शाह नगर आयुक्त रुड़की सहायक भूलेख अधिकारी उत्तम सिंह सहित जनपद के सभी चार्ज अधिकारी अतिरिक्त चार्ज अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love