Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय हल्द्वानी/देहरादून द्वारा जिला उद्यान केंद्र कोटद्वार में पीएम विश्वकर्मा विपणन एवं मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में लगभग 200 पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक संदीप प्रियदर्शी ने की।उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से लाभार्थियों को प्रशिक्षण टूलकिट वित्तीय सहायता और विपणन समर्थन उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे वे अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने के साथ बाजार में बेहतर प्रतिस्पर्धा कर सकें। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने वित्तीय समस्याओं के समाधान और ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। पोस्ट ऑफिस उद्योग विभाग तथा नगर निगम कोटद्वार के प्रतिनिधियों ने पीएम विश्वकर्मा योजना एवं अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी साझा की। जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं एवं पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से स्थानीय कारीगरों और लघु उद्यमियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलती है। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक उद्योग आकांक्षा सहायक निदेशक डी.के.जोशी कार्यालय अधीक्षक कृपाली मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp