Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार की महिला उपनिरीक्षक सुमनलता के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़ में आयोजित करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को करियर मार्गदर्शन के साथ-साथ सुरक्षा और सामाजिक विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी भिक्षावृत्ति वेश्यावृत्ति महिला सुरक्षा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पॉक्सो एक्ट और नशा व ड्रग्स के दुष्प्रभावों के प्रति भी सचेत किया गया। छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा आपात स्थिति में सहायता के लिए पुलिस हेल्पलाइन 112 उत्तराखंड पुलिस ऐप और गौराशक्ति ऐप के उपयोग की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए छात्रों को अनजान कॉल संदिग्ध संदेश और लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp