Spread the love

प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम फूलगढ़ और पुरुषोत्तम नगर में छापेमारी अभियान चलाया गया।।छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपितों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 45 पव्वे देसी मसालेदार शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों में सुधीर कुमार पुत्र संतराम निवासी पुरुषोत्तम नगर थाना पथरी तथा धर्मेंद्र पुत्र रणपाल निवासी ग्राम फूलगढ़ थाना पथरी शामिल हैं। पुलिस टीम कांस्टेबल नारायण चौहान कांस्टेबल राकेश नेगी कांस्टेबल अजीत तोमर कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp