प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत निरोधात्मक कार्रवाई तेज की गई है। सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने और वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी अभियान के तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने चेक बाउंस से संबंधित मामले में फरार चल रही महिला वारंटी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई। गिरफ्तार महिला की पहचान रीता रावत निवासी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम सक्रिय रही जिसमें आरक्षी कुलदीप और होमगार्ड रश्मि शामिल रहे।
Spread the love