Spread the love

प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के नेतृत्व में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 16 मई 2026 को पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान माधोपुर अंडरपास क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी दीपक पुत्र ताराचंद निवासी ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल राहुल और कांस्टेबल अर्जुन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp