Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32.02 ग्राम स्मैक मोबाइल फोन और 320 रुपये बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की बाजार कीमत साढ़े नौ लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपदभर में आपराधिक तत्वों और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 मई 2026 को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान नहर पटरी रानीपुर झाल क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 32.02 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शालिम पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम बहादरपुर खादर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी बाजार उपनिरीक्षक देवेंद्र पाल कांस्टेबल कपिल गोला और कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp