Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 50 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 16 मई 2026 को सिडकुल पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान महादेवपुरम से सिडकुल जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50 पैकेट देशी शराब संतरा मार्का बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी अर्जुन पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम रणखंडी देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp