प्रदीप कुमार
सोनप्रयाग-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। श्री केदारनाथ धाम यात्रा-2026 में सोमवार को भी श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा समन्वित रूप से व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे यात्रा सुचारु और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर द्वारा संयुक्त रूप से यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रातःकाल से ही पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी, प्रभारी निरीक्षक सोनप्रयाग और पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में सोनप्रयाग पहुंच रहे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से कतारबद्ध कराया जा रहा है तथा उन्हें शटल सेवा प्वाइंट तक पहुंचाया जा रहा है। वहां से श्रद्धालुओं को शटल वाहनों के माध्यम से गौरीकुण्ड भेजा जा रहा है जहां से वे बाबा केदार के दर्शन के लिए पैदल यात्रा शुरू कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। भीड़ प्रबंधन यातायात नियंत्रण और कतार व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड तक यात्रियों की आवाजाही के लिए पर्याप्त संख्या में शटल वाहन संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर शटल सेवा को लेकर कुछ वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं जिनमें वास्तविक स्थिति को भिन्न रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या और रात्रि के समय एक मालवाहक ट्रक के खराब हो जाने के कारण गौरीकुण्ड से वापस आने वाली कुछ शटल सेवाएं थोड़े समय के लिए विलंब से पहुंचीं। इसके चलते कुछ स्थानों पर अस्थायी भीड़ की स्थिति बनी जहां कुछ यात्रियों ने बिना कतार के वाहनों में चढ़ने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करते हुए व्यवस्था सामान्य कर दी। वर्तमान में सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड तक शटल सेवा पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है तथा सभी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से शटल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी श्रद्धालु को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें कतार व्यवस्था बनाए रखें और पुलिस तथा प्रशासन का सहयोग करें ताकि श्री केदारनाथ धाम यात्रा सुरक्षित सुव्यवस्थित और सफल बनी रहे।
Spread the love