प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित गांवों के विस्थापन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील बालगंगा और घनसाली क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि तहसील बालगंगा के एक गांव के सात परिवार तथा घनसाली क्षेत्र के 10 गांवों के 51 परिवारों सहित कुल 58 परिवारों का आपदा के अंतर्गत विस्थापन प्रस्तावित है। तहसीलदार घनसाली ने बैठक में बताया कि प्रभावित गांवों के कई परिवारों ने विस्थापन के लिए असहमति जताई है। साथ ही कुछ ऐसे परिवार भी हैं जिनके प्रभावित भवन के अलावा गांव में अन्य सुरक्षित भवन मौजूद हैं। इस पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी मानसून को देखते हुए कोई भी प्रभावित व्यक्ति या परिवार विस्थापन से वंचित न रहे। उन्होंने प्रत्येक प्रभावित परिवार की पत्रावलियां बिंदुवार तैयार कर 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी घनसाली रजिस्ट्रार कानूनगो सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Spread the love