प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाए रखने के लिए टिहरी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुनिकीरेती पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 24 मई 2026 की रात जानकी पुल क्षेत्र में सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित प्रसाद पुत्र चंडी प्रसाद निवासी कर्नल ग्राउंड कर्जन रोड डालनवाला हाल पता जैन प्लांट थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी में एक अवैध चाकू शामिल है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी प्रभारी जानकी पुल और कांस्टेबल सिंह राज शामिल रहे। टिहरी पुलिस ने कहा है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि जनपद को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सके।
Spread the love