Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (सारा) योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति लंबित डीपीआर और जल संरक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पाया कि अधिकांश कार्य धीमी गति से संचालित हो रहे हैं तथा कई योजनाओं की डीपीआर अभी तक तैयार नहीं की गई है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित डीपीआर शीघ्र तैयार कर निर्माण कार्यों को धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लघु सिंचाई सिंचाई एचआरडी तथा संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभागों द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों का विस्तृत विवरण लघु सिंचाई विभाग को उपलब्ध कराया जाए जिससे योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में जल संरक्षण और संवर्धन को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए सभी विभागों को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया जाना है वहां पूर्व योजना बनाकर स्थानों का चिन्हांकन करने को कहा। बैठक में सिंचाई विभाग को विशेष निर्देश दिए गए कि जिन क्षेत्रों में भूमि कटाव की समस्या अधिक है वहां सर्वे कर वृक्षारोपण और संरक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता लघु सिंचाई विभाग के अभियंता भरत राम सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा शर्मा खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल रुड़की सुमन कुटियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp