प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी गढ़वाल में गंगा घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालु की कार से नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी करने वाले तीन शातिर टप्पेबाजों को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पूरी नकदी घड़ियां और अन्य दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं। 23 मई 2026 को फरीदाबाद निवासी नरेंद्र पुनिया ने कोतवाली लक्ष्मणझूला में शिकायत दर्ज कराई थी कि गीता भवन के सामने गंगा घाट पर स्नान के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार से लगभग 60 से 65 हजार रुपये नकद वाहन की आरसी उनकी और उनके पिता की टाइटन घड़ियां आधार कार्ड एसबीआई बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड गृह मंत्रालय तथा दिल्ली पुलिस का पहचान पत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्ष्मणझूला में मामला दर्ज किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर और क्षेत्राधिकारी सदर तपेश कुमार चंद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया। पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तकनीकी और सर्विलांस सहायता ली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान सामने आया कि घटना को तीन शातिर टप्पेबाजों ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 25 मई 2026 को चौरासी कुटिया लक्ष्मणझूला के पास से तीनों आरोपियों अश्विन बाबूराव कछवाय विशाल रणवीर चौहान और चेतन बाबूराव कछवाय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 60 हजार रुपये नकद दो टाइटन घड़ियां और अन्य दस्तावेज भी बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में अश्विन बाबूराव कछवाय निवासी पुणे महाराष्ट्र विशाल रणवीर चौहान निवासी नागपुर महाराष्ट्र और चेतन बाबूराव कछवाय निवासी अहमदाबाद गुजरात शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल उप निरीक्षक नवीन पुरोहित अपर उप निरीक्षक मनोज रमोला हेड कांस्टेबल सुवर्धन बलवीर सिंह संदीप चौहान प्रतीक चौधरी कांस्टेबल दिनेश दिलवाल और पीआरडी जवान विमल बिष्ट शामिल रहे।
Spread the love