Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत कोटद्वार पुलिस ने आबकारी अधिनियम से जुड़े एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए तथा फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम ने गैर जमानती वारंट से संबंधित कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के मामले में फरार चल रहे वारंटी विशाल कुमार निवासी काशीरामपुर कोटद्वार को 25 मई 2026 को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विनोद कुमार चपराणा हेड कांस्टेबल करण सिंह यादव और होमगार्ड प्रीतम सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp