Spread the love

प्रदीप कुमार
धुमाकोट-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर ने थाना धुमाकोट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय मालखाना भोजनालय कर्मचारी बैरक थाना परिसर तथा प्रस्तावित आवासीय भवनों के लिए चिन्हित भूमि का बारीकी से अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों सीसीटीएनएस तथा अन्य ऑनलाइन पोर्टलों के संचालन की जांच की गई। अधिकारियों और कर्मचारियों को रिकॉर्ड अद्यतन रखने तथा सभी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मालखाने में लंबित मालों तथा थाना परिसर में खड़े वाहनों के शीघ्र निस्तारण के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके साथ ही पुलिस कार्मिकों को अनुशासन बनाए रखने उत्कृष्ट वर्दी एवं प्रस्तुति पर ध्यान देने बैरकों और आवासीय परिसरों की स्वच्छता बनाए रखने तथा सरकारी संपत्तियों के संरक्षण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा जारी आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp