प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव एस.बी.जोशी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों प्रगति और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने जानकारी दी कि जनपद में निर्वाचन संबंधी मुद्रण कार्य पूरा कर लिया गया है। साथ ही सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं नामित नोडल अधिकारियों की तैयारियों और दायित्वों की जानकारी भी साझा की गई। जनपद में 93.98 प्रतिशत मानचित्रण कार्य पूरा होने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी संपन्न कर ली गई है। जनपद में कुल 963 मतदान केंद्र हैं जिनके सापेक्ष आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रधान सचिव एस.बी.जोशी ने सभी अधिकारियों को बूथ स्तरीय अधिकारियों के प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन संबंधी समस्त दस्तावेजीकरण को पूर्ण सावधानी एवं विस्तार से करने के निर्देश प्रदान किए गए। प्रधान सचिव ने विशेष गहन पुनरीक्षण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संविधान के अंतर्गत अनुच्छेद 325 एवं 326 से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के विभिन्न प्रावधानों से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया। बैठक में विशेष रूप से धारा 16 के अंतर्गत अयोग्यता धारा 19 में मतदाता सूची में पंजीकरण की शर्तें धारा 22 में नामों के संशोधन जोड़ एवं विलोपन धारा 24 में अपील की व्यवस्था तथा धारा 31 के अंतर्गत एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज पाए जाने की स्थिति में एक वर्ष की सजा सहित दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी विस्तार से दी गई। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण गंभीरता पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित किया जाए। इस अवसर पर एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी आईएएस प्रशिक्षु ज्योति उप जिलाधिकारी घनसाली मंजू उप जिलाधिकारी धनौल्टी नीलू उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर आशीष जिला विकास अधिकारी मो.असलम मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी सूचना एवं विज्ञान अधिकारी शिवम त्रिपाठी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र राज प्रशासनिक अधिकारी जवाहर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love