प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी टिहरी चंदमोहन सिंह ने थाना लम्बगांव का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय अभिलेखों शस्त्रागार मालखाना आपदा उपकरणों तथा थाना परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना लम्बगांव में उपलब्ध आर्म्स एवं एम्यूनिशन का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस कार्मिकों को शस्त्रों की सुरक्षित हैंडलिंग और प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही शस्त्रों के रखरखाव और आपात परिस्थितियों में त्वरित उपयोग के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। थाना क्षेत्र आपदा की दृष्टि से संवेदनशील होने के कारण उपलब्ध राहत एवं बचाव उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया। दैवीय आपदा भूस्खलन और अन्य आपात परिस्थितियों में उपकरणों के प्रभावी उपयोग को लेकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान माल मुकदमाती मुकदमाती वाहनों तथा मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज वाहनों का निरीक्षण कर उनके उचित रखरखाव और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों रजिस्टरों लंबित विवेचनाओं और प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए। साथ ही कैश बुक और विविध निधि कैश बुक का निरीक्षण किया गया जिसमें अभिलेख सही पाए गए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर कार्यालय भोजनालय सीसीटीएनएस कार्यालय महिला सहायता डेस्क और शिशु सहायता पटल की साफ-सफाई तथा व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया। स्वच्छ और अनुशासित कार्य वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद थाना में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। सभी कार्मिकों को आमजन के साथ मधुर व्यवहार रखते हुए संवेदनशीलता और तत्परता से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र के व्यापार मंडल टैक्सी यूनियन और स्थानीय लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए। लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
Spread the love