प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की पहल पर साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में थाना छाम पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कमान में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य कमान क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य व्यापार मंडल अध्यक्ष शिक्षकगण विद्यार्थियों के अभिभावक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों की विभिन्न बारीकियों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ऑनलाइन फ्रॉड ओटीपी शेयरिंग फर्जी लिंक सोशल मीडिया हैकिंग डिजिटल अरेस्ट सेक्सटॉर्शन यूपीआई धोखाधड़ी बैंकिंग फ्रॉड फर्जी कस्टमर केयर नंबर साइबर बुलिंग तथा मोबाइल सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जागरूकता कार्यक्रम को अधिक प्रभावी और रोचक बनाने के लिए अंत में प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित 20 प्रश्नों का प्रश्नपत्र भी दिया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस पहल से विद्यार्थियों और आमजन में साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अभिभावकों और अन्य लोगों ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल लिंक अथवा लालच भरे संदेश पर विश्वास न करें तथा अपनी बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। जागरूक नागरिक ही साइबर अपराधों के विरुद्ध सबसे बड़ी सुरक्षा हैं।
Spread the love