Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब कैबिनेट मंत्री खजन दास के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पार्टी की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री खजन दास ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के युवा नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने वाले युवा नेता विनोद कण्डारी पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विनोद कण्डारी जैसे युवा नेतृत्व का साथ मजबूती से देना चाहिए क्योंकि उनका स्वभाव हमेशा जनता के बीच रहकर कार्य करने वाला रहा है। उनके संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में कमांडेट प्रेम लाल शाह पूर्व प्रमुख सूरज पाठक पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता देवी पूर्व प्रधान कुंदन लाल सेवानिवृत्त राधा कृष्ण उमरियाल देवगढ़ी प्रधान उषा देवी सेवानिवृत्त मदन लाल सेवानिवृत्त गिरधारी लाल कपरोली प्रधान दिनेश कुमार डॉ.सोहन लाल और प्रधान जगदीश कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। विधायक विनोद कण्डारी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वह निरंतर जनता के बीच काम कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अंचला खंडेलवाल विनोद बिष्ट राजेंद्र सिंह कोहली नरेंद्र कुंवर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश मोहन मेठाणी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रणजीत जाखी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp