Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। नई टिहरी में आयोजित रामलीला मंचन के षष्ठम दिवस पर भावनात्मक और वीर रस से भरपूर प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैकई-भरत संवाद से हुई। इसके बाद सूर्पणखा नासिका भेदन तथा खर-दूषण वध के प्रभावशाली दृश्य प्रस्तुत किए गए। कलाकारों के शानदार अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम सिंह नेगी उपस्थित रहे। उन्होंने वर्ष 1952 से लगातार आयोजित हो रही रामलीला परंपरा को संरक्षित रखने के लिए नवयुवक अभिनय श्री रामकृष्ण लीला समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शांति प्रसाद भट्ट‌ विजय गुनसोला आनंद बेलवाल प्रदीप रमोला दीपक रतूड़ी बीर सिंह रावत डॉ.मनवीर सिंह नेगी दिनेश डोभाल विजय पाल रावत नवीन सेमवाल तथा रमेश भद्री सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल और समिति के अन्य सदस्यों ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मंच संचालन समिति के संरक्षक सतीश थपलियाल ने किया। इस अवसर पर समिति के संयोजक डॉ.राकेश भूषण गोदियाल संरक्षक मोहन सिंह रावत कमल सिंह महर महावीर उनियाल देशभूषण जोशी महासचिव अमित पंत मनोज शाह त्रिलोक चंद्र रमोला राजेंद्र असवाल राकेश मोहन भट्ट राकेश लांबा भगवान चंद रमोला मनोज राय सुषमा उनियाल रचना उनियाल जशोदा नेगी उर्मिला राणा अनुराग पंत गंगा भगत नेगी नंदू बाल्मीकि सीताराम भट्ट भवानी भाई अनुसुया नौटियाल सीमा पंत हरीश गिरी अनुज पंत हरीश घिल्डियाल जयेंद्र पांडे शिवम गिरी मनीष पंत अंकित पांडे अंजलि गिरी अंजलि विश्वकर्मा परिधि पंत शंकर सैनी अनिका पंत कल्पना पांडे ममता पंत गबर तथा सूरज गिरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp