Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 पैकेट देशी शराब किन्नू मार्का बरामद की है। पुलिस के अनुसार दिनांक 26 मई 2026 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा टीन मार्केट तिराहा रावली महदूद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति सोनू को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 48 पैकेट देशी शराब किन्नू मार्का बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पुत्र होशियार निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी सिडकुल जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी मूल रूप से टांडा महिदासपुर नगीना देहात जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी: 48 पैकेट देशी शराब किन्नू मार्का पुलिस टीम हेड कांस्टेबल संजय तोमर कांस्टेबल सुनील कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp