प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 26 मई 2026 को नहर पटरी चंडीघाट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक पिकअप वाहन को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोककर जांच की गई। वाहन चालक से सीट के पास रखे प्लास्टिक के कट्टे के बारे में पूछताछ की गई तो वह घबरा गया जिससे पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस द्वारा कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें 7 किलो 110 ग्राम अवैध भांग पत्ती (गांजा) बरामद हुई। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए भांग पत्ती बेचने का काम कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद आकिल उर्फ शान बाबा पुत्र शबीर निवासी मोहल्ला खग्गू सराय लदनियो वाली मस्जिद के पास कोतवाली सम्भल जनपद सम्भल उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी 7 किलो 110 ग्राम अवैध भांग पत्ती (गांजा) पुलिस टीम उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल प्रभारी चौकी चंडीघाट कांस्टेबल अनिल रावत कांस्टेबल राजवीर सिंह
Spread the love