Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में गठित पुलिस टीमों ने 26 मई 2026 को विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर लंबे समय से अदालत में पेशी से बच रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके घरों से पकड़कर हिरासत में लिया और न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार वारंटियों में सोनू पुत्र वीर सिंह निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार आकाश पुत्र विनोद निवासी ग्राम रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार राम प्रवेश पुत्र केदार नाथ सिंह निवासी सेक्टर-5 बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार तथा सोनू उर्फ सुमित पुत्र मंगत निवासी सलेमपुर महदूद रानीपुर हरिद्वार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अदालत की प्रक्रिया से बचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाडी उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट कांस्टेबल अर्जुन सिंह कांस्टेबल बीरेन्द्र जोशी कांस्टेबल नरेन्द्र राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp