प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। धार्मिक नगरी हरिद्वार में सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में हंगामा कर रहे चार लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे हैं और माहौल खराब कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए चारों व्यक्तियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में राजीव पुत्र चंदन निवासी ग्राम साकरोद थाना खेकड़ा जनपद बागपत उत्तर प्रदेश विपिन पुत्र ओमप्रकाश निवासी नूरपुर खालसा थाना खेकड़ा जनपद बागपत उत्तर प्रदेश कपिल शर्मा पुत्र महिपाल निवासी ग्राम साकरोद थाना खेकड़ा जनपद बागपत उत्तर प्रदेश तथा विकास पुत्र राजेंद्र निवासी नूरपुर खालसा थाना खेकड़ा जनपद बागपत उत्तर प्रदेश शामिल हैं। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि धार्मिक नगरी हरिद्वार की गरिमा बनाए रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नशे की हालत में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Spread the love