Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशों पर जनपदभर में नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान चलाकर नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में 26 मई 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज Kumar ठाकुर क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता मंमगाई तथा प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कौडिया कोटद्वार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मौके पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब स्मैक सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुट गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि स्मैक कहां से लाई गई थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद यादव पुत्र ब्रह्म सिंह यादव निवासी नजीबाबाद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी 20 ग्राम स्मैक अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख रुपये पुलिस टीम उपनिरीक्षक दिनेश चमोली मुख्य आरक्षी सुनील मालिक आरक्षी गम्भीर सिंह सीआईयू आरक्षी दीपक शर्म सीआईयू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp