Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपदभर में नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर/श्रीनगर तपेश कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा बुधवार 27 मई 2026 को श्रीनगर-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान हेलीपैड रोड के पास एक स्कूटी चालक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी संख्या UK14L-9283 से 15 बोतल अंग्रेजी शराब Soulmate Black Special Whisky बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर अभियुक्त अजय गैरोला निवासी जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह शराब की अवैध बिक्री करता है तथा ठेकों से शराब खरीदकर भरदार बढ़ियारगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करता था। जांच में यह भी पता चला कि लगभग दो माह पूर्व अभियुक्त थाना कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में भी शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 15 बोतल अंग्रेजी शराब और स्कूटी NTORQ संख्या UK14L-9283 बरामद कर वाहन को सीज कर दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी 15 बोतल Soulmate Black Special Whisky स्कूटी NTORQ संख्या UK14L-9283 पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजेश असवाल चौकी प्रभारी श्रीकोट हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह रावत हेड कांस्टेबल हरीश लिंगवाल हेड कांस्टेबल गोपाल राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp