प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस एवं फायर सर्विस की सभी इकाइयों को सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जंगलों में आग लगने की प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा वन संपदा वन्यजीवों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। एसएसपी के निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस और फायर सर्विस की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं तथा वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कदम उठा रही हैं। इसी क्रम में 26 मई 2026 को उपवन क्षेत्राधिकारी सतपुली रेंज मदन सिंह नेगी द्वारा कोतवाली पौड़ी में सूचना दी गई कि फल्दा वन पंचायत क्षेत्र में दो व्यक्ति जंगल में आग लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को जंगल में आग लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रकरण राजस्व क्षेत्र से संबंधित होने के कारण कोतवाली पौड़ी में शून्य प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में आवश्यक साक्ष्य संकलन एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि वन संपदा को क्षति पहुंचाने तथा पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करने वाले ऐसे कृत्यों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्तों में पवन कुमार निवासी पटवालस्यू जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 38 वर्ष तथा महेंद्र सिंह निवासी पटवालस्यू जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 56 वर्ष शामिल हैं। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या के तहत भारतीय वन अधिनियम एवं बीएनएस की धारा 326 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण रावत आरक्षी दिगम्बर आरक्षी कपिल फायर वाचर अशोक फायर वाचर नितिन एवं फायर वाचर संतोष शामिल रहे।
Spread the love