Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में थाना कैंपटी और कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना कैंपटी पुलिस द्वारा 26 मई 2026 को डिम्टा बैंड क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लाल रंग की जैरिकेन में लगभग 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर थाना कैंपटी में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिगपाल सिंह उर्फ उदय सिंह पुत्र स्वर्गीय करम सिंह निवासी ग्राम कुणा पोस्ट डिबोगी थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र 55 वर्ष बताई गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश शर्मा हेड कांस्टेबल मैराज आलम तथा कांस्टेबल अतुल कुमार शामिल रहे। वहीं कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान लक्ष्मोली से आगे मेन हाईवे से हिसरियाखाल जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 103 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब सोलमेट ब्लू व्हिस्की बरामद हुई। इस संबंध में कोतवाली कीर्तिनगर में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रण बहादुर राणा पुत्र शत्र बहादुर राणा निवासी ग्राम प्रेमनगर जिला पल्पा बांके नेपाल हाल निवासी नौटियाल फार्म ग्रामसभा सौंड़ पट्टी हिसरियाखाल थाना कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र 52 वर्ष बताई गई है। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल नरेश राजवंशी एवं कांस्टेबल प्रवेश पालीवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp