प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 49 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग और अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 जून 2026 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सरकारी अस्पताल जोहड़ के पास सिकंदरपुर जाने वाले मार्ग से आरोपी राजेंद्र पुत्र शान्तु निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 49 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जब्त कर लिया है तथा उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी राजेंद्र पुत्र शान्तु निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार बरामदगी 49 टेट्रा पैक देशी शराब पुलिस टीम कांस्टेबल परम सिंह कांस्टेबल रमेश चौहान
