प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को 100 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 5 जून 2026 को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र से दो आरोपितों को 100 पैकेट देशी शराब के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनूप सिंह पुत्र शिखर सिंह निवासी ग्राम चंपागढ़ थाना पनवार जनपद रीवा (मध्य प्रदेश) हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार तथा आशू गिरी पुत्र अशोक गिरी निवासी ग्राम निजामपुर देवसी थाना नगीना जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी रोशनाबाद सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी 100 पैकेट देशी शराब पुलिस टीम हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी कांस्टेबल हरि सिंह
Spread the love