Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार में लगातार 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता में जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखंड भी विकास और नवोदय के संकल्प को पूरा कर रही है। सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार करोड़ से अधिक पक्के घरों का निर्माण किया गया है। 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। मुद्रा योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को आर्थिक सहायता मिली है तथा हर घर नल से जल योजना के तहत देश के 16 करोड़ से अधिक घरों तक पेयजल पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल लेन-देन रक्षा उत्पादन अंतरिक्ष अनुसंधान स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर निर्माण जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। दुनिया के कुल डिजिटल लेन-देन का 56 प्रतिशत भारत में हो रहा है जो देश की बढ़ती तकनीकी क्षमता का प्रमाण है। उत्तराखंड के विकास का उल्लेख करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जॉलीग्रांट पंतनगर और पिथौरागढ़ हवाई अड्डों का विस्तार हेलीपोर्ट तथा रोपवे परियोजनाओं के विकास से प्रदेश में पर्यटन और तीर्थाटन को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के पुनर्विकास जमरानी सौंग और लखवाड़ जैसी बहुउद्देशीय परियोजनाओं तथा एम्स ऋषिकेश में शुरू की गई देश की पहली हेली एम्बुलेंस सेवा से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिली है। सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हरिद्वार जनपद में भी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां समान नागरिक संहिता लागू की गई है और हरिद्वार यूसीसी पंजीकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा हरिद्वार को आकांक्षी जनपद कार्यक्रम में शामिल किया गया है। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित 58 शिविरों में लगभग 1950 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा हजारों लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न घाटों सड़कों पुलों और संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसके अलावा हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा खेल एवं आधारभूत संरचना विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य भी संचालित किए जा रहे हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आवास योजना जल जीवन मिशन और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रेस वार्ता के बाद जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज विकासखंड बहादराबाद के सहदेवपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण अभियान के तहत सतपाल महाराज ने अनार लीची अमरूद और चीकू के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं बल्कि फलदार पौधे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पोषण सुरक्षा को भी मजबूत करते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा दायित्वधारी राज्य मंत्री डॉ.जयपाल सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर मनोज गौतम सहित प्रेस क्लब हरिद्वार के पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp