प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। भगवानपुर पुलिस ने फैक्ट्री से चोरी हुए लाखों रुपये के माल की बरामदगी करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। 13 जून 2026 को रासी न्यूट्री फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड किशनपुर जमालपुर में कार्यरत रघुल पुत्र बास्करण ने भगवानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कंपनी परिसर से पंजीरी एसएएम के 25 बैग तथा हलवा मिक्स एसएएम के 147 बैग चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर भगवानपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अध्ययन किया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार की गई जांच और सटीक पुलिस कार्रवाई के परिणामस्वरूप 14 जून 2026 को पुलिस ने गोपाल उर्फ मोनू पुत्र जसबीर निवासी लिब्बरहेड़ी मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 126 कट्टे हलवा मिक्स हरे रंग के 8 कट्टे मिलेट लड्डू गुलाबी रंग के तथा 26 कट्टे हलवा मिक्स सफेद रंग के कुल 160 कट्टे बरामद किए गए। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुनील पंत मुख्य आरक्षी अरविंद तोमर आरक्षी राहुल कुमार होमगार्ड जितेंद्र कुमार
