प्रदीप कुमार
नीलकंठ-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। आस्था के इस विराट संगम के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और सुचारू दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस पूरी मुस्तैदी और समर्पण के साथ लगातार ड्यूटी पर तैनात है। मंदिर परिसर पैदल मार्गों पार्किंग स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस टीमें लगातार पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रही हैं। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन यातायात नियंत्रण संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी तथा श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता प्रदान करने का कार्य भी प्रभावी रूप से किया जा रहा है। पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति और निरंतर पैदल गश्त के चलते श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सहज और व्यवस्थित वातावरण में भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन का लाभ प्राप्त हो रहा है। आस्था के सम्मान और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पौड़ी पुलिस हर कदम पर तत्पर सजग और प्रतिबद्ध होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है।
Spread the love