Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुस्तैद टिहरी पुलिस ने एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवकों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराकर मानवता की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार 17 जून 2026 को साकनीधार क्षेत्र में एक रेंटल स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर देवप्रयाग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि स्कूटी संख्या UK14TA-9577 पर सवार कार्तिक मंगल एवं कपिल देवप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे तभी साकनीधार के पास स्कूटी फिसल जाने से दोनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पर्यटन पुलिस चौकी साकनीधार में रात्रि ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अजीत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने चौकी में उपलब्ध फर्स्ट एड किट की मदद से दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवक सुरक्षित एवं स्वस्थ अवस्था में अपने गंतव्य ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए। पुलिस की इस तत्परता और मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों एवं यात्रियों द्वारा सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp