Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और सफलता मिली है। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 11 जून 2026 को अफजाल पुत्र जमील निवासी ग्राम रामपुर कोतवाली गंगनहर द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 5-6 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपियों ने घातक हथियारों से लैस होकर वादी के पुत्र के मित्र एवं अन्य साथियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा विशेष पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। साक्ष्य संकलन तकनीकी जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 18 जून 2026 को रसूलपुर तिराहे के पास से मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम पुत्र शमीम निवासी पुहाना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार तथा शमशेर पुत्र मुर्तजा निवासी खाताखेड़ी थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों की उम्र 21 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार हेड कांस्टेबल यूनुस कांस्टेबल प्रभाकर कांस्टेबल नितिन कांस्टेबल धीरेन्द्र कांस्टेबल अजय दत्त हेड कांस्टेबल औसाफ खान एसओजी रुड़की कांस्टेबल महिपाल एसओजी रुड़की तथा कांस्टेबल रविन्द्र खत्री शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp