प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 17 जून 2026 को कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी पंकज को कृपाल आश्रम स्थित ग्राउंड से गिरफ्तार किया। आरोपी को संबंधित मुकदमे में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पंकज पूर्व में भी अवैध स्मैक और गांजा तस्करी के मामलों में थाना रानीपुर तथा थाना सिडकुल से जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार वह अपने साथियों के माध्यम से थाना सिडकुल और थाना रानीपुर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ दोनों थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज पुत्र राजेन्द्र निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2023 में थाना रानीपुर तथा वर्ष 2024 में थाना सिडकुल में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस टीम में मनोहर सिंह भण्डारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी कांस्टेबल प्रेम सिंह तथा कांस्टेबल विवेक गुसांई शामिल रहे।
Spread the love