प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में संचालित नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत लगातार व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं विद्यार्थियों कर्मचारियों तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में चौकी कुमाल्डा कोतवाली चंबा पुलिस द्वारा दून डिफेंस कॉलेज कुमाल्डा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव साइबर अपराधों से बचाव विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा सामाजिक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही सभी विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। वहीं कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र के सहयोग से आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशे के विरुद्ध सामूहिक शपथ भी दिलाई गई और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया गया। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत चौकी ढालवाला पुलिस द्वारा मैक्स रेलवे कंपनी में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों उनके सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा नशे से दूर रहने के उपायों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा 18 जून को नशा उन्मूलन पखवाड़े के अंतर्गत एक विशाल दुपहिया वाहन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में पुलिस कर्मियों छात्र-छात्राओं शिक्षकों रेंटल बाइक संगठन के सदस्यों राफ्टिंग व्यवसायियों तथा स्थानीय नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से समाज को नशे के विरुद्ध एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया गया। अभियानों के दौरान प्रतिभागियों को हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी दी गई तथा नशे से संबंधित किसी भी सूचना को साझा करने और सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। युवाओं को जागरूक कर तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देकर ही नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि टिहरी पुलिस भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखेगी और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
Spread the love