प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में योग शिविर एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों अधिवक्ताओं तथा न्यायालय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहज़ाद ए.वाहिद ने की। योग शिविर में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से योग अनुदेशक गीता एवं रूचि लखेड़ा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन प्राणायाम और योग मुद्राओं का अभ्यास कराया। योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहज़ाद ए.वाहिद ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ मन शांत और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया ताकि स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन व्यतीत किया जा सके। योग शिविर के उपरांत जिला न्यायालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। न्यायिक अधिकारियों अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। कार्यक्रम में सिविल जज अमित भट्ट चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराड़ा डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल महेश बलूनी असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत सहित न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love