Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में विधायक किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के नेतृत्व में भव्य योग शिविर एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों जनप्रतिनिधियों विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए योगाभ्यास किया और नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। पूरे आयोजन के दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को वैश्विक स्तर पर अपनाने की जो अपील की गई थी उसका सकारात्मक परिणाम आज पूरी दुनिया में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब भारत 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है तो विश्व के अनेक देश भी पूरे उत्साह के साथ इसमें भागीदारी कर रहे हैं। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो मानव जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाने का कार्य करती है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपदवासियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि केवल योग दिवस पर ही नहीं बल्कि वर्ष के सभी 365 दिनों तक नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास करते हुए स्वस्थ जीवन स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा स्थापित नशा मुक्ति सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहा जहां अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सेल्फी लेकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा और योग को जन-जन तक पहुंचाने के संदेश को आत्मसात किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी डीएफओ पुनीत तोमर डॉ. सत्यवीर सिंह रावत‌ डॉ.सिद्धि मिश्रा डॉ.हरीश भट्ट डॉ. कर्णपाल डॉ.विनोद रावत डॉ. तुषिता भुबनेश्वर बड़ोनी मनोज धीरवान योग अनुदेशक वैशाली जुयाल सुरजीत चौहान आशुतोष डबराल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp